फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   19 accused of gambling, betting and molestation arrested

Firozabad News: जुआ-सट्टा और छेड़छाड़ के 19 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
19 accused of gambling, betting and molestation arrested
सांकेतिक 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से कार्रवाई करते हुए जुआ, सट्टा, देसी शराब की तस्करी और महिलाओं से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, दो जुआरियों को पुलिस को चकमा देकर भागने में सफलता मिली।

थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने फायरिंग रेंज के सामने मैदान से जुआ खेलते हुए तीन लोग, प्रेम वर्मा, राजकुमार और राहुल को नकद रकम और ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया। मौके से अनमोल और बिल्ला निवासीगण पोखर वाली ठार भागने में सफल हो गए। थाना दक्षिण ने क्षेत्र में सट्टे खाई बाड़ी के तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनमें मनोज को चंद्रवार गेट के पास से, सौरभ कुमार को नेक्सा शोरूम सर्विस रोड के पास से दबोचा गया। पवन कुमार को छुमंतर चौराहा के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर पुलिस ने डाक बंगला मस्जिद के पास खाली पड़ी जमीन पर खड़े ट्रकों के पास हारजीत की बाजी लगा जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सुखविंदर सिंह यादव, गुलाम हसन, गुलाम हसनैन, इकबाल, आजम उर्फ आजमनुद्दीन, रहीश, मुन्नालाल और कल्लू शामिल हैं। इनके पास से नगदी और ताश पत्ते बरामद हुए। थाना मटसेना पुलिस ने पुलिस ने गांव वजीरपुर, जेहलपुर रोड आकलाबाद हसनपुर तिराहे के पास से आशीष को 22 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। महिलाओं से अभद्रता के आरोप में थाना दक्षिण पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से अंशु शाक्य निवासी मैनपुरी और अजीत निवासी मोहल्ला कोटला को महिलाओं से अभद्र कमेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed