फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   16 out of 53 found to be substandard

53 में से 16 खदार्थ पाए गए अधोमानक

Tue, 21 Jun 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
16 out of 53 found to be substandard
व्यापारियों को जागरुक करते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाहा - फोटो : FIROZABAD
जसराना। मोबाइल फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आम लोगों के खाद्य पदार्थों को चेक किया। 53 नमूनों में से 16 नमूने अधोमानक पाए गए। जिनकी बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं आम लोगों को खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में मोबाइल फूड सेफ्टी वैन जसराना पहुंची। जसराना में मौजूद अधिकारियों ने व्यापार मंडल जसराना के सहयोग से व्यापारियों एवं आम आदमियों से नमूने लिए। इस दौरान दाल, चावल, समोसा, सॉस आदि के 53 नमूने मोबाइल फूड सेफ्टी वैन जांच के लिए आए। जांच के दौरान 16 नमूने अधोमानक पाए गए।
विज्ञापन

नमूनों को अधोमानक पाए जाने पर अधिकारियों द्वारा उनकी बिक्री पर रोक लगाने की बात कही। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रमोद शिवहरे, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन शिवहरे, संजीव सिंघल, अरुण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed