फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   16 nominations for BJP district president

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 16 नामांकन, दो नाम वापस

Mon, 04 Jan 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 04 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
16 nominations for BJP district president
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए सोमवार को नामांकन के दौरान भाजपा कार्यालय पर घंटों गहमा-गहमी की स्थिति रही। सूची से नाम काटने को लेकर कुछ लोगों में नाराजगी नजर आई। जिलाध्यक्ष के लिए कुल 16 नामांकन किए गए। इनमें से दो नामांकन वापस ले लिए गए। वहीं प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए भी नामांकन किए।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर सोमवार सुबह से नामांकन के चलते गहमागहमी का माहौल नजर आया। सोमवार दोपहर एक बजे से चुनाव अधिकारी विमल सिंह सोलंकी के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए उदय प्रताप सिंह, जयजीव पाराशर, अरविंद पचौरी, सुमन प्रकाश मिश्रा, डा. चंद्रसेन जादौन, गजेंद्र सिंह जादौन, बनवारीलाल वर्मा, महेश राजपूत, सुनील पौनिया, शंकरलाल निषाद, विद्याराम वर्मा, दीपक राजौरिया, अविनाश सिंह भोले, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, लखपत सिंह बघेल विकास तोमर ने नामांकन किए। इसके बाद लखपत सिंह बघेल और विकास तोमर ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इस प्रकार जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 14 नामांकन हुए। प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए टूंडला विस क्षेत्र से रामतीर्थ चक और जसराना विस क्षेत्र से नेमीचंद्र राजपूत ने नामांकन किया। शिकोहाबाद विस क्षेत्र से राजीव पचौरी, नरेंद्र शर्मा, लखपत सिंह बघेल, अनिल पचौरी और सिरसागंज विस क्षेत्र से कैलाश वर्मा, हरेंद्र सिंह रोमन सिंह द्वारा नामंकन किए गए हैं। टूंडला और जसराना में एक-एक नामांकन आने के कारण उनका चुना जाना तय है। भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए आने वाले नामांकन पार्टी हाईकमान को भेजे जाएंगे। पार्टी हाईकमान द्वारा जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद सदस्यों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उनका नाम जबरन सूची से काट दिया गया है। वहीं कई पदाधिकारी इस प्रयास में रहे कि कुछ लोग नामांकन न कर सकें। हालांकि कार्यकर्ता इसका खुलकर विरोध नहीं कर सके। भाजपा के कुछ पदाधिकारियों का कहना है कि जिलाध्यक्ष की सूची में कई बार फेरबदल किया गया। रविवार तक जिलाध्यक्ष के लिए 28 लोगों की सूची फाइनल की गई थी लेकिन आज उस सूची में कई नाम काट दिए गए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, पूर्व जिलाध्यक्षा सुमन चतुर्वेदी, भाजपा नेता जगन सेठ, ठाकुर, सुमन मिश्रा, जयवीर पाराशर, चंद्रसेन जादौन, अविनाश भोले, गजेंद्र सिंह, नितिन सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता, विजेंद्र विक्रम परमार, शिव शंकर शर्मा, अवधेश पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed