{"_id":"a351ebba2e2e656e44e94210068f5536","slug":"16-million-tonnes-of-production-storage-capacity-of-14-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लाख टन उत्पादन, भंडारण क्षमता 14 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लाख टन उत्पादन, भंडारण क्षमता 14 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
16 लाख टन उत्पादन, 14 लाख टन की क्षमता
सुहागनगरी में आलू की होगी इस बार बंपर पैदावार
आलू भंडारण को कोल्ड संचालकों के साथ की बैठक
जिष्ट....
सब्जियों के राजा आलू की जिले में बंपर पैदावार होने के संकेत मिले हैं। 65 हजार हेक्टेयर में 16 लाख टन आलू का उत्पादन होगा। जिले के 151 कोल्डस्टोरेज में 14 लाख टन आलू रखने की क्षमता है, डीएम ने कोल्डस्टोरेज संचालकों के साथ बैठक कर कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.....।
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। सूखे ने जिले में आलू का क्षेत्रफल बढ़ाने का काम किया। यह 45 हजार से बढ़कर 65 हजार हेक्टेयर तक जा पहुंचा। आलू की बंपर पैदावार ने एक बार फिर अन्नदाता के साथ-साथ विभाग एवं प्रशासन की चिंता बढ़ा दी। आलू भंडारण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसके लिए डीएम विजय किरन आनंद ने गुरुवार को कोल्ड स्टोरेज संचालकों के साथ बैठक की। नियमावली को समझाया। डीएम ने बेयर हाउसिंग डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में पंजीयन कराने के निर्देश दिए। पंजीयन के बाद किसान आलू भंडारण पर ऋण ले सकेंगे। फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी को लागू करने तथा धोखाधड़ी करने वाले आढ़तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। डीएचओ बलजीत सिंह के अलावा कोल्ड संचालक शांति स्वरूप, विष्णुदयाल वर्मा, अरविंद कुमार, मुकेशपाल सिंह, प्रवेश यादव, मनोज मीत्तल, सुभाष यादव, हरदीप कुमार, मुकेश गुप्ता, आशीष मिश्रा, अनिल शर्मा,र ाजीव जैन, किशनगोपाल आदि मौजूद थे।
आलू भंडारण से जुड़ी खास बातें
- जिले में 65 हजार हेक्टेयर भूमि में हुआ आलू।
- 16 लाख टन आलू के उत्पादन होने का है अनुमान।
- 151 कोल्डस्टोरेज, 14 लाख टन रखने की है क्षमता।
- शीतग्रह स्वामी 200 रुपये प्रति कुंतल दर से लें किराया।
- प्रत्येक सप्ताह आलू निकासी की देनी होगी सूचना।
- कोल्ड के बाहर भंडारण शुल्क अंकित करना होगा।
- प्रत्येक कोल्ड संचालक जन सुविधा केंद्र करे स्थापित।
- बेयरहाउसिंग सिस्टम के तहत सभी कराएं पंजीयन।
- बांट-मांप निरीक्षक कोल्डस्टोरेज का करें निरीक्षण।
- कोल्ड संचालकों के लिए डीएचओ कार्यालय में खोलें जनसुविधा केंद्र।
- फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी को लागू किया जाए।
- धोखाधड़ी करने वाले आढ़तियों को भेजा जाएगा जेल।