फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   13th Inter-District Sports Competition begins

13 वीं अंतरजनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 11 Oct 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
13th Inter-District Sports Competition begins
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन में आयोजित आगरा जोन की अंतर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित आगरा जोन की 13 वीं अंतरजनपदीय खेलकूप प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने ध्वजारोहण एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया। उन्होंने कहा खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। हारने के बाद भी कभी हताश नहीं हों, बल्कि लगातार प्रयास करने से ही सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन

आगरा जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जोन के आठ जिले आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद के साथ ही अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज एवं एटा जिले की टीमें शामिल होने के लिए सुबह से आ गई थी। पुलिस लाइन प्रांगण में मुख्य अतिथि एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने तीन दिवसीय जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। परिवहन विभाग की टीम ने बैंडबाजे की धुन के साथ अतिथियों का स्वागत किया। पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 12 एवं 13 अक्तूबर को भी होगा। प्रतियोगिता का समापन 13 अक्तूबर की शाम को छह बजे होगा। मुख्य अतिथि आगरा जोन के आईजी नवीन अरोरा होंगे। इस दौरान एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, सीओ राजवीर सिंह, कमलेश कुमार, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, एसएचओ जसराना फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, एसओ मटसेना अंजीश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती में जीतीं संध्या
कासगंज की वीनेश कुमारी एवं फिरोजाबाद की संध्या के मध्य हुई कुश्ती में संध्या ने जीत हासिल की। जूडो प्रतियोगिता 56 किलोग्राम वर्ग में राकेश शर्मा अलीगढ़ एवं शुभम मैनपुरी एवं 48 किलोग्राम महिला वर्ग में सरिता आगरा एवं कसक फिरोजाबाद के मध्य मुकाबला काफी रोचक रहा। इस दौरान पुलिस लाइन प्रांगण में प्रतियोगिताओं का क्रम देरशाम तक चलता रहा।

जूडो में फिरोजाबाद के सत्यप्रकाश और कासगंज के अतुल रहे विजयी
जूडो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में साठ किलोग्राम भारवर्ग में सत्यप्रकाश फिरोजाबाद, 66 किलोग्राम में अतुल कुमार कासगंज और 73 किलोग्राम में पंजाबी सिंह विजयी घोषित किए गए। संचालन रामलखन सिंह ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुख्य कोच दाऊदयाल स्टेडियम संजय उपाध्याय, जूडो प्रशिक्षक नरेंद्र उपाध्याय, ताइक्वांडो प्रशिक्षक विकास यादव, जिम्नास्टिक प्रशिक्षक रोहित राजपूत, ताइक्वांडो प्रशिक्षक आदित्य शर्मा, कुमारी यशिका गौतम, योगेंद्र सिंह मौजूद थे। एसआई कुंज बिहारी शर्मा, दिनेशचंद्र एवं अविनाश व्यवस्थापक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed