फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   125 people donated blood

125 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 26 Mar 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
125 people donated blood
रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।
कल्पतरु ट्रस्ट द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन मोहल्ला गढ़ैया स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। शुभारंभ जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा और सीओ शिकोहाबाद अजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया। रक्तदान शिविर में दोनों विधायकों और सीओ ने स्वयं रक्तदान किया। शिविर में 125 महिला एवं पुरुषों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में विधायक डा. मुकेश वर्मा ने कहा कि रक्तदान करना न सिर्फ दूसरों की जान बचाने के लिए आवश्यक है अपितु खुद को भी रक्तदान करने से बहुत फायदे होते हैं। विधायक जसराना पप्पू लोधी ने कहा कि रक्तदान करना पुनीत कार्य है। आज इससे किसी की भी जान बचाई जा सकती है। वर्ष 2016 में रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले 115 रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले लोगों में अनिल किशोर अग्रवाल, विपिन यादव, शशांक भदौरिया, प्रशांत विक्रम सिंह, पवन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, गगन कपूर, पूजा कपूर, संध्या बंसल, सोनिका अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सरला सिंह प्रमुख थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर ट्रस्ट संस्थापक कृष्ण कुमार खंडेलवाल, अध्यक्ष संजीव गर्ग, सचिव अमित अग्रवाल, ट्रामा सेंटर के अध्यक्ष पीके जिंदल, विजय नरूला, ट्रस्ट संरक्षक अनिल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, बालगोविंद खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, राज पचौरी, गगन कपूर, विष्णु मोहन,  विशाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि थे। अध्यक्षता मुकेश अग्रवाल ने की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed