{"_id":"62b20a5747039670de2d73f3","slug":"12-accused-who-opposed-the-agneepath-scheme-arrested-firozabad-news-agr5375812196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अग्निपथ योजना के विरोध में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे जामकर रोडवेज बसों में तोड़फोड़ करने वाले 12 आरोपियों को मटसेना पुलिस ने सोमवार रात दतावली कट के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में 17 जून को युवाओं ने मटसेना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे (43 किलोमीटर) पर जाम लगाने के साथ ही पथराव कर रोडवेज की चार बसों को तोड़ दिया था। युवाओं ने करीब आधा घंटे तक एक्सप्रेस वे पर जमकर बवाल किया था। पुलिस के पहुंचते ही युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गोरखपुर डिपो की बस चालक सतीश की तहरीर पर 20 से 25 अज्ञात लोगों खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी को प्रयास शुरु कर दिए। थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर की सूचना दतावली कट सर्विस रोड से 12 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए युवक श्याम सुंदर (32) निवासी खडेरिया, प्रेमकुमार (29) निवासी सौरमगढी मटसेना, रामप्रीत उर्फ अमित कुमार (28) निवासी हरदासपुर मटसेना, श्यामसुंदर उर्फ संजू (27) निवासी हरदासपुर मटसेना, रिंकू (26) निवासी खडेरिया मटसेना, साधू यादव (25) निवासी नरगापुर मटसेना, सौरभ कुमार (25) निवासी सौरमगढी मटसेना, विकास ( 25) निवासी खडेरिया, गुलशन (24) निवासी नगरगापुर मटसेना, श्रीओम (22) निवासी खडेरिया मटसेना, गौरव यादव ( 22) निवासी नरगापुर व सौरभ यादव (21) निवासी नरगापुर मटसेना बताए गए है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।