फिरोजाबाद जिले में 50 हजार लोग किए जाएंगे पाबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानेवार इनको पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने इसकी जिम्मेदारी तो प्रत्येक वीट के सिपाही को सौंप दी है। बूथ पर किसी प्रकार की घटना होगी तो सिपाही तक को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
इसीलिए जिला प्रशासन ने 2040 बूथ के हिसाब से जिले में 50 हजार के खिलाफ 107 व 116 की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों के साथ वीट के सिपाहियों तक से सूची तैयार कराई जा रही है।
लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में 50 हजार के करीब लोगों को पाबंद करने का लक्ष्य रखा है। थानेवार काफी तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
राजेश कुमार, एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद।