{"_id":"640ed61f206db85f1963f110ed8f1397","slug":"112-officials-on-the-sidelines-of-the-15-complaints-settled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"112 में से 15 शिकायतों को अफसरों ने मौके पर किया निस्तारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
112 में से 15 शिकायतों को अफसरों ने मौके पर किया निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम निधि केसरवानी की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीबों को राशन न मिलने की शिकायतें छाई रहीं। गरीबों ने अफसरों से शिकायतें की कि राशन डीलर राशन नहीं दे रहे हैं। नगर निगम और विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज कराई गईं।
कड़ाके की सर्दी और रिमझिम बरसात होने के बाद भी मंगलवार को सदर तहसील में फरियादियों की भीड़ लगी रही। तहसील दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राशन कार्ड न मिलने और डीलरों द्वारा समय पर खाद्यान्न वितरण न करने की शिकायतें दर्ज कराई गईं। डीएम ने कहा कि सही ढंग से राशन का वितरण कराया जाए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सर्वाधिक शिकायतेें नगर निगम से संबंधित आईं। शहर की नई आबादी, मुस्लिम बस्तियों के लोगों ने क्षेत्र में नाली, सड़क और खड़ंजा निर्माण न होने से संबंधित शिकायतें कीं। डीएम ने नगर आयुक्त और अपर आयुक्त से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग द्वारा गलत एफआईआर कराने, गलत बिल भेजने से संबंधित शिकायतें भी आईं। इसका डीएम ने मौके पर मौजूद तीनों एक्सईएन को निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस से संबंधित दो दर्जन से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार तहसील दिवस में कुल 112 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। इसमें 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में एसपी पीयूष श्रीवास्तव, सीएमओ डा. पुष्कर आनंद, एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड़, तहसीलदार जीत सिंह रॉय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।