फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   10 trains canceled, diverted to dozens

10 ट्रेन रद, दर्जनों को होगा मार्ग परिवर्तित

Fri, 11 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 11 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
10 trains canceled, diverted to dozens
कोहरे का असर रेलवे यातायात पर दिखने लगा है। अभी से घंटों की देरी से ट्रेन अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। कोहरे के कारण रेलवे ने गाड़ियों को रद करने, डायवर्ट करने और आंशिक रद्दीकरण की घोषणा कर दी है, जिससे सर्दियों में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली-हावड़ा सेक्शन में चलने वाली 10 ट्रेनों को आठ जनवरी से 29 फरवरी तक रद कर दिया है। चार ट्रेनों को आंशिक रद्द किया है। इसके साथ ही दर्जनों रेल गाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया है। कुछ ट्रेनों के फेरों में कटौती कर चलाया जा रहा है। सप्ताह में पांच से छह दिन चलने वाली ट्रेनें अब सप्ताह में मात्र दो या एक दिन ही दौड़ेगी। रेल प्रशासन ने आठ जनवरी से 29 फरवरी तक इन ट्रेनों के फेर कम कर दिए हैं।
विज्ञापन

यह ट्रेनें नियमित चलेंगी
जनता एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, कालिंद्री एक्सप्रेस, लालकिला एक्सप्रेस आदि को रद नहीं किया है। जबकि पिछले एक दशक से कोहरे के दौरान इन ट्रेनों को रद किया जाता रहा है।
विज्ञापन

पूरी तरह से रद ट्रेन
रेल प्रशासन ने टूंडला होकर गुजरने वाली अप व डाउन की झारखंड एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस व उझानी एक्सप्रेस को आठ जनवरी से 29 फरवरी तक पूरी तरह रद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आंशिक रद
कोलकाता-आनंद बिहार एक्सप्रेस को कोलकाता तक न चलाकर मुगलसराय तक चलाया जाएगा। इसी तरह आनंद बिहार-कोलकाता एक्सप्रेस को आनंद बिहार से मुगलसराय तक चलाया जाएगा।
रूट बदलकर चलेंगी ट्रेन
कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इनमें पटना-कोटा एक्सप्रेस आठ जनवरी से 29 फरवरी तक कानपुर-टूंडला-मथुरा के मध्य रद रहेगी। इस दौरान यह ट्रेन कानपुर से वाया फर्रुखाबाद, कासगंज होकर मथुरा जाएगी। इसी तरह कोटा-पटना एक्सप्रेस भी इसी रूट से गुजरेगी।   
सप्ताह में मात्र एक दिन चलने वाली ट्रेन
पूर्वा एक्सप्रेस, कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-राजधानी एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, फरक्खा एक्सप्रेस, कालिंद्री एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस,

सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन
लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस, कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, पटना-राजधानी एक्सप्रेस, कालका मेल, सियालदाह, राजधानी, महाबोधि एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, सियालदा-अजमेर एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, ऊंचाहार एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन ही चलेंगी।
सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन
जोगवनी एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed