{"_id":"3094569199b35ebf232914702976438c","slug":"1-38-lakh-looted-from-amin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीन से दिनदहाड़े 1.38 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीन से दिनदहाड़े 1.38 लाख लूटे
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 17 Nov 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना तहसील में तैनात अमीन से बदमाशों ने हथियारों के बल पर 1.38 लाख रुपये की नकदी लूट ली। अमीन शिकोहाबाद आने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
नगला कन्ही निवासी मंशाराम जसराना तहसील में अमीन के पद पर तैनात हैं। बुधवार को उनकी बेटी का लग्न टीका जाना है। इसके लिए वह बाइक खरीदने शिकोहाबाद जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे वह मंडी के समीप बस का इंतजार कर थे। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे के बल पर उनके पास मौजूद बैग लूट लिया। बैग में 1.38 लाख रुपये रखे हुए थे। पास में खड़े बीरवल ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। शोरगुल होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष जसराना का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।