फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   firing in bhadohi

बकरी गई खेत में, चलने लगीं गोलियां

Fri, 19 Jul 2013 12:09 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
firing in bhadohi

भदोही के गोटइया गांव में दो पक्षों के मामूली विवाद में बवाल हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं।

विज्ञापन


इस दौरान चार लोग घायल भी हो गए। बवाल में एक बिरादरी के पांच सौ लोगों ने विपक्षी परिवार पर हमला बोल दिया।

फाड़ी एसओ की वर्दी

परिवार ने बचने के लिए खुद को घर में बंद किया, तो गुस्साए लोगों ने घर में आग लगा दी। बचाव के लिए पुलिस पहुंची लेकिन, लोग एसओ से भी भिड़ गए और उसकी वर्दी तक फाड़ दी।


अंत में कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक ने खुद मोर्चा संभाला और घर के अंदर बंद परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।

गांव में आई कई थानों की पुलिस
गांव में कई थानों की पुलिस और पीएसी लगाई गई है। गांव में गौरीशंकर मिश्रा और अमरनाथ चौहान के बीच खेत में बकरी जाने को लेकर मारपीट हुई थी।

बृहस्पतिवार सुबह गौरीशंकर का पुत्र रविशंकर खेत में गोबर फेंक रहा था।

लगाया मारने का आरोप

अचानक सामने के खेत में काम कर रही अमरनाथ की बहू चंद्रकला ने गौरीशंकर पर मारने-पीटने का आरोप लगा हल्ला मचाना शुरू कर दिया।

इसके बाद उसके घरवाले आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से तमंचे से गोलियां चलने लगीं। एक पक्ष से रविशंकर, जबकि दूसरे पक्ष से चंद्रकला को गोली लगी।
विज्ञापन


और भिड़ गए दोनों गुट

चंद्रकला को गोली लगने की खबर सुनते ही बिरादरी के लोग उग्र हो गए और मिश्रा के घर पर पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed