फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   firing in amit jani's home

धक्का देकर घर में घुसे और चला दी गोली

Fri, 19 Jul 2013 06:19 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
firing in amit jani's home

हजरतगंज में गोखले मार्ग के मुस्कान अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार सुबह बदमाशों ने मुलाकात के बहाने उप्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी के एक साथी पर गोली दाग दी।

विज्ञापन


गोली युवक की कनपटी के पास से गुजरते हुए पास की दीवार में जा धंसी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

मूर्ति तोड़कर आया चर्चा में
गौरतलब हो कि अमित उस वक्त चर्चा में आया था, जब उसने सपा के सत्ता में आने पर गोमतीनगर के अंबेडकर पार्क में मायावती की मूर्ति तोड़ दी थी।

अमित के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह वह अपने साथी शिवेंद्र शुक्ला के साथ फ्लैट पर सो रहा था। सुबह चार बजे दो लोग आए और दरवाजे पर दस्तक दी। शिवेंद्र ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन


गोली मारी और हुए फरार

दोनों अमित जानी का नाम लेते हुए शिवेंद्र को धक्का देकर कमरे में घुसने लगे। शिवेंद्र ने रोका तो, बदमाशों ने उस पर गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर अमित भी बाहर आ गया। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।

हत्या की थी मंशा
शिवेंद्र का कहना है कि हमलावर अमित की हत्या के इरादे से आए थे। उसने बताया कि सामने आने पर वह हमलावरों को पहचान लेगा।

उधर, एसएसपी जे रविंदर गौड का कहना है कि अपार्टमेंट में रहने वाले किसी भी शख्स ने गोली चलने की तस्दीक नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed