फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   father crushed to death by son in car accident

नाबालिग बेटे की जिद ने ली पिता की जान

Fri, 22 Aug 2014 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 22 Aug 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
father crushed to death by son in car accident

अगर आप अपने कम उम्र लाड़लों को बाइक या कार की चाबी यूं ही थमा देते हैं तो जरा उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ में हुए इस हादसे को जान लीजिए। इस घटना में एक नादान बेटे की जिद ने उससे उसका ही पिता छीन लिया।

विज्ञापन


करीब 13 साल के बेटे ने पिता से जिद की कि कार वह चलाएगा। बाप बेटे की जिद के आगे झुक गया। लेकिन यही उसकी मौत का सबब भी बन गया। परिवार सहित अन्य लोग भी इस घटना से हैरान हैं।

विज्ञापन

कार के आगे बाइक लेकर चल रहा था पिता

father crushed to death by son in car accident

कस्बा चंडौस के एक व्यापारी कस्बे से घर लौट रहे थे। उनके पास कार भी थी और बाइक भी। इस पर बेटे ने जिद की कि वह खुद कार लेकर चलेगा। पिता ने मना भी किया। मगर बेटा नहीं माना। बेटे की जिद के आगे मजबूर पिता खुद बाइक लेकर गाड़ी के आगे-आगे चलने लगे।

कुछ दूर चलने पर ही पिता का मोबाइल बजा तो वह बात करने के लिए रुके। इस बीच पीछे से कार लेकर आ रहे बेटे ने ब्रेक लगाने लगाने की कोशिश की लेकिन हड़बड़ी में उसका पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया। इससे कार रुकने की जगह और तेज हो गई। कार चला रहा बेटा और हड़बड़ा गया और कार से नियंत्रण खो बैठा।

कार बाइक और उसके पिता को करीब 100 मीटर तक घसीटती ले गई। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed