{"_id":"64175f083cebe05d460da764","slug":"youth-commits-suicide-by-lying-in-front-of-train-fatehpur-news-c-12-1-131390-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रेन के सामने लेटकर युवक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रेन के सामने लेटकर युवक ने दे दी जान
Mon, 20 Mar 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
खागा। बेलहा पर मोहल्ले के सामने ट्रैक पर रविवार सुबह युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। सिर कुचल जाने से युवक की पहचान नहीं हो सकी। पटरी के पास ही ताला बंद साइकिल खड़ी मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक नजदीक का ही रहने वाला है।
रेलवे अप लाइन के पास रविवार सुबह करीब सात बजे एक युवक पहुंचा और उसने अपनी साइकिल खड़ी कर ताला बंद किया। पटरी पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर कुचलकर बिखर गया। शरीर भी क्षत-विक्षत हो गया। लोगों ने शव देखकर कोतवाली पुलिस को खबर दी।
कस्बा प्रभारी प्रमोद राव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतक के जेब से साइकिल के ताले की चाबी मिली, लेकिन पहचान संबंधी कोई कागज नहीं मिल सके। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी प्रमोद राव ने बताया कि शव की पहचान के लिए अभी तक कोई नहीं आया है। सोशल मीडिया व अन्य तरीकों से पहचान का प्रयास किया जा रहा है।