फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young woman in room number nine of the district hospital rape

जिला अस्पताल के कमरा नंबर नौ में युवती से गैंगरेप

Sun, 25 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Young woman in room number nine of the district hospital rape
Rape - फोटो : demo
महिला रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि मलवां थाना क्षेत्र के जान पहचान के एक व्यक्ति ने 22 सितंबर को घर में काम होने की वजह से बुलाया था। उसे बाइक से सौंरा स्थित एक होटल ले गया। वहां नशीला पदार्थ मिला चावल खिलाने के बाद एक दुकान में ले गया।
विज्ञापन


उसके साथ तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। उसके  पेट में अचानक दर्द हुआ तो वह शाम को जिला अस्पताल आई। यहां से इलाज के बाद वापस गांव चली गई थी। उसे शनिवार सुबह शहर के रहने वाले एक कथित नेता ने कॉल की और कालोनी की चाबी देने के लिए बुलाया। उसे नेता भिटौरा लेकर पहुंचा और नशीली चाय पिला दी। वहीं जंगल में उसके साथ रेप किया। बेहोशी हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आया। यहां प्राइवेट वार्ड के कमरा नंबर नौ में अर्धबेहोशी कहकर भर्ती कराया।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक दोबारा देर रात वही नेता एक साथी संग वापस लौटा। कमरे में उसने शराब पीने के बाद बलात्कार किया। मलवां का वह जान पहचान वाला व्यक्ति  रविवार को सुबह जिला अस्पताल आया। उसके साथ कमरे के भीतर मारपीट व झगड़ा किया। इसके बाद वह किसी तरह कोतवाली पहुंची। वहां उसकी बात सुनने के बाद महिला पुलिस ने दुबारा उसे महिला के जनरल वार्ड में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डा. वीएन पाठक ने बताया कि महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस और परिवार के लोग आ गए हैं।  पहले सस्पेक्टेड दर्द में भर्ती हुई थी। बाद में एक्सीडेंटल इंजरी में भर्ती की गई है। देर शाम कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि महिला पुलिस कोतवाली में युवती से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई होगी। दूसरी ओर एसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि कोतवाल को एफआईआर दर्ज कर युवती का मेडिकल कराने के आदेश दे दिए गए हैं। जो भी आरोपी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed