फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young woman in a consensual relationship murdered; body dumped on railway tracks.

Fatehpur News: सहमति संबंध में रह रही युवती की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

Thu, 23 Jul 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Young woman in a consensual relationship murdered; body dumped on railway tracks.
फोटो 30- लवलेश
विज्ञापन

फोटो 31- गंगासागर उर्फ गुड्डू

फोटो 32- राज
- 28 जून की रात युवती की हत्या के 24 घंटे बाद दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव
- इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट नहीं होने पर परिजन ने शुरू की तलाश, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सहमति संबंध में रह रही युवती की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। मामले में बुधवार को पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। आरोपी ने सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होने की वजह से हत्या कबूल की है। युवती का शव 29 जून को रेलवे ट्रैक पर मिला था। हत्यारोपी पड़ोसी होने के साथ ही रिश्ते में युवती का चाचा लगता है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव के मजरा निवासी व्यक्ति की पुत्री (20) इंस्टाग्राम पर गानों के साथ वीडियो बनाती थी। पड़ोस में 42 वर्षीय गंगासागर उर्फ गुड्डू लोधी अपने परिवार के साथ रहता है। गुड्डू के परिवार में पत्नी चित्ररेखा, बड़ा बेटा गोविंद उर्फ विजय शंकर, छोटा बेटा राज व एक 20 वर्षीय बेटी है। बड़ा बेटा विवाहित है।
विज्ञापन

पीडि़त पक्ष ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को गुड्डू ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। वह 11 अप्रैल 2025 पुत्री को बहलाकर ले गया। खोजबीन में पता लगने के बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस व ग्रामीणों के बीच नवंबर 2025 में पंचायत हुई। बेटी ने गुड्डू के साथ रहने की जिद की। इस दौरान गुड्डू ने पुष्पा के बालिग होने का आधार कार्ड और एसडीएम कोर्ट के सहमति संबंध में रहने के कागजात दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद दोनों राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहने लगे। आरोपी गुड्डू प्लॉटिंग का काम करता है। इधर, 26 जून को युवती ने इंस्टाग्राम पर गाने के साथ एक पोस्ट डाली। पोस्ट में वह सिंदूर लगाए नजर आई। इसके बाद कोई पोस्ट नहीं डाली।
वहीं, गुड्डू भी अपने परिवार के साथ रहने लगा। पहले दिन में ही आते-जाते दिखता था। परिजन ने युवती के बारे में कई बार पूछताछ की। गुड्डू ने परिजन को किसी और के साथ युवती के चले जाने की बात कही। परिजन को झांसा देने के लिए आरोपी ने 19 जुलाई को युवती के गायब होने की राधानगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई।
इधर, राधानगर थाने में 20 जुलाई को पिता ने बेटी के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने लावारिस शवों की छानबीन शुरू की और 29 जून को ट्रैक से मिले शव की फोटो पुलिस ने परिजन को दिखाई। कपड़ों से पिता ने बेटी की पहचान की। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को गुड्डू व उसके पुत्र राज, भतीजे लवलेश को घासीपुर गांव से गिरफ्तार किया।

आरोपी ने कबूला कि 28 जून की रात युवती की गला दबाकर हत्या के बाद इसी दिन रात में बेटे राज और भतीजे लवलेश व साथी असोथर थाने के गेडुरी निवासी शिव नारायण को ट्रैक्टर में झाड़ियां लेकर बुलाया। घर में काली पन्नी में शव को पैक किया। इसके बाद ट्रैक्टर- ट्राली में रखी झाड़ियों में शव छिपाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने से युवती का चेहरा कुचल गया। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि तीन आरोपी जेल भेजे गए हैं। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed