{"_id":"663160c05288bfe73507a452","slug":"young-man-hanged-for-not-marrying-his-girlfriend-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-114662-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रेमिका से शादी न होने पर युवक फंदे से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रेमिका से शादी न होने पर युवक फंदे से लटका
विज्ञापन
असोथर। प्रेमिका रिश्तेदार से शादी न होने पर युवक ने सोमवार रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के सराय खालिस गांव के रहने वाले अजय कुमार सक्सेना (28) की पांच साल पहले गर्भवती पत्नी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई थी। वह अपने मां व पिता के साथ रहता था। उसका रिश्तेदारी में एक युवती से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। वह अपने परिजनों से शादी कराने की जिद करता था। उसके शराब का लती होने की जानकारी प्रेमिका के परिजानों को थी। इस वजह से उन्होंने शादी से मना कर दिया। इसी तनाव में अजय सोमवार शाम कमरे में कुंडी पर रस्सी के फंदे से लटक गया।
खाना खाने को बुलाने के लिए मां कमरे में पहुंचीं। तभी उसने बेटे को लटका देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे। पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि पांच पुत्रों में बड़ा बेटा राजेश कुमार गांव में अलग मकान में रहता है। अजय चौथे नंबर का था। बाकी तीन पुत्र मनोज, लाला और प्रमोद दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पिता ने बताया कि बेटा शराब का आदी था। इसी वजह से रिश्ते को मना किया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।