फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's body found near a pond, murder suspected

Fatehpur News: महिला का तालाब किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 15 May 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found near a pond, murder suspected
हथगाम। थानाक्षेत्र हथगाम के गांव नगरा के मजरे सरायसाबा में मंगलवार रात को तालाब किनारे बुजुर्ग महिला का शव मिला। महिला के गले में खरोंच के निशान मिले। कान और मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

सरायसाबा निवासी दुर्गा प्रसाद की पत्नी कुसमा देवी (60) मंगलवार रात करीब आठ बजे खेत की ओर गई थी। घंटे भर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। घर से करीब 300 मीटर दूरी पर जूनियर विद्यालय के पीछे तालाब किनारे कुसमा का शव मिला। परिजन शव लेकर घर आए। शरीर में चोट के निशान देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कुसमा के गले पर खरोंच के निशान थे। कान और मुंह से खून का रिसाव हो रहा था। मौके पर फोरेंसिक टीम व पुलिस पहुंची। पति दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी या लड़ाई नहीं है। उन्होंने चोट के आधार पर हत्या की आशंका की तहरीर दी है। कुसमा के तीन पुत्र मनोज, सनोज, विनोद और पुत्री चंद्रावती, वीरमति और श्रीमती हैं। एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि टीम गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed