{"_id":"60eb349f8ebc3eec6e294278","slug":"woman-was-injured-with-bullet-fatehpur-news-knp639626292","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पहुंची महिला के पेट में लगी गोली, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पहुंची महिला के पेट में लगी गोली, रेफर
विज्ञापन
बिंदकी। पति के साथ खेतों में सिंचाई के लिए गई महिला को गोली मार दी गई। गोली महिला के पेट में लगी है। महिला को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है।
घनवा खेड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पाल अपनी पत्नी अरुणा देवी(27) के साथ शनिवार रात 11 बजे खेतों में सिंचाई कर रहा था। पत्नी किनारे खड़ी थी, तभी गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर पति खेतों से निकल कर किनारे पहुंचा तो देखा कि अरुणा खून से लथपथ पड़ी है। थोड़ी देर में ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच
गए। पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से अरुणा को बिंदकी सीएचसी लाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। अरुणा के अनुसार किसी व्यक्ति ने गोली चलाई है। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।