{"_id":"67212e27ccc4257c3706d4c4","slug":"woman-sued-for-death-of-youth-in-neighbors-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-123586-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पड़ोसी के घर में युवक की मौत का महिला पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पड़ोसी के घर में युवक की मौत का महिला पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। पड़ोसी के घर में फंदे से लटके मिले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले घनश्याम का 21 अक्तूबर को शव पड़ोसी विनीता पत्नी सुरेंद्र के घर में शव फंदे से लटकता मिला था। भाई सरजू प्रसाद ने बताया कि विनीता का पति सुरेंद्र बाहर रहता है। इधर, भाई को विनीता ने अपने प्रेम जाल में फंसाया था। भाई का शारीरिक शोषण करती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। वह जो भी कमाता था, उसे डरा-धमकाकर ले लेती थी। इन वजहों से भाई कुछ दिन से परेशान रहता था। उसका भाई 21 अक्तूबर की दोपहर विनीता के बुलाने पर उसके पहुंचा था। जहां विनीता से प्रताड़ित होकर भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय विनीता अपने घर में मौजूद थी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।