फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman riding bike dies in road accident, husband injured

Fatehpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति जख्मी

Tue, 06 Feb 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 06 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies in road accident, husband injured
सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति जख्मी
विज्ञापन

- शहर से लौटते समय रास्ते में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति जख्मी हो गया। मलवां थाना क्षेत्र के छतुवापुर निवासी रामस्वरूप अपनी पत्नी राधा देवी (35) के साथ शहर घूमने आए थे। घूमने के बाद रात को घर जा रहे थे। राधानगर थाना क्षेत्र के रारा पेट्रोल पंप के पास पीछे से किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।


-------

फोटो 31- बर्थडे में आतिशबाजी का वायरल वीडियो
रोड पर कार में केक काट बर्थडे मनाने का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। रोड पर कार के बोनट पर केक काटकर बर्थडे मनाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो अटल बिहारी पार्क पक्का तालाब रोड का बताया जा रहा है। केक काटने के बाद आतिशबाजी भी की गई है। रोड में अराजकता का माहौल हो गया। राहगीरों को भी आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ी। मामले की कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed