{"_id":"6a4a9baaf042cbaa260c45f0","slug":"woman-questioned-regarding-the-case-of-the-youth-who-made-a-viral-video-of-himself-consuming-poison-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158024-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जहर खाने का वीडियो वायरल करने वाले युवक के मामले में महिला से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जहर खाने का वीडियो वायरल करने वाले युवक के मामले में महिला से पूछताछ
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा के चिल्ला पुल के नीचे सल्फास की गोलियां खाने का वीडियो वायरल करने के बाद लापता हुए युवक की तलाश में पुलिस ने एक महिला से पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर तक यमुना नदी किनारे खोजबीन की लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है।
राधानगर थाना क्षेत्र के दलीपुर निवासी चंद्रभान लोधी का चिल्ला यमुना पुल के नीचे बैठकर सल्फास खाने का वीडियो वायरल हुआ था। वह दो जुलाई को घर से निकला था। भाई सूरजभान की सूचना पर राधानगर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। विवेचक एवं जयरामनगर चौकी प्रभारी आकाश मिश्रा ने बताया कि चंद्रभान की पहली शादी परिवार की सहमति से हुई थी और उसकी पत्नी परिवार के साथ रहती है।
जांच में सामने आया कि उसने शाह कस्बे की एक महिला से परिजन से छिपाकर स्टांप पेपर पर प्रेम विवाह भी किया था। रविवार को महिला का बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने चिल्ला पुल के आसपास यमुना नदी किनारे करीब सात किलोमीटर तक तलाश की लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर वीडियो बनाया गया वहां से यमुना नदी करीब 100 मीटर दूर है। प्राथमिक जांच में आशंका है कि वीडियो में जहर खाने की वास्तविक स्थिति छिपाई गई है। क्योंकि सल्फास खाने के बाद युवक का नदी तक पहुंच पाना संदिग्ध प्रतीत होता है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।