{"_id":"6727c1ae5120fa8c96030ed8","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-e-rickshaw-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-123765-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ई रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ई रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
थरियांव। थरियांव थाना क्षेत्र के अरबपुर निवासी शिवम ने बताया कि उसकी मां मंगलेश कुमारी (38) मजदूरी करती थी। वह शनिवार शाम घर आ रही थी। अरबपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक ने मां को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उनकी रविवार को मौत हो गई। मंगलेश के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। शिवम के अलावा बेटा शुभम व बेटी काजल हैं। तीनों के सिर से मां-पिता का साया छिन गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद