{"_id":"68bb2d85bbc672bae104c820","slug":"woman-arrested-for-snatching-mother-daughters-locket-from-fair-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1255745-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मेले से मां-बेटी का लॉकेट छीनने में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मेले से मां-बेटी का लॉकेट छीनने में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
हुसैनगंज। चितिसापुर मेला देखने गई मां-बेटी का बुधवार को लॉकेट छीनने में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिलखिनी गांव रातरानी और उनकी पुत्री शिवाकांती के गले से लॉकेट छीने गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को सिमौरा गांव की सूरजकली लोनिहा को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो सोने के छीने गए लाॅकेट बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पीछे से झपट्टा मारकर लाकेट छीने गए थे। सूरजकली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन