{"_id":"6129340e8ebc3e79eb195560","slug":"with-drone-fatehpur-news-knp648643476","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे की मदद से कच्ची शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे की मदद से कच्ची शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आबकारी और बकेवर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ड्रोन की मदद से कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा। टीम ने भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की और भट्टियों को तोड़ दिया। मौके से भागे चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थानाक्षेत्र के बेंता गांव कंजरन डेरा में थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति, एसएसआई कैलाश नाथ, आबकारी निरीक्षक राजीव माथुर ने टीम के साथ दबिश दी। ड्रोन की मदद से टीम ने शराब भट्टियों की खोजबीन की। चार कच्ची शराब की भट्टियां तोड़ीं। शराब बनाने के उपकरण, 230 लीटर कच्ची शराब
बरामद की। टीम ने बरामद हुए 12 क्विंटल लहन को नष्ट किया है। चार आरोपी जयकरण, बलुआ, कैलाश व मंगल निवासी बेंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुशवाहा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है। संदिग्ध स्थानों पर ड्रोन की मदद से छापा मारा गया था।
विज्ञापन
-------------
60 लीटर कच्ची शराब के तीन गिरफ्तार
फतेहपुर। गाजीपुर पुलिस ने करसवां गांव में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार, शिवपूजन और बाबू निवासी करसवां को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही लहन नष्ट किया गया। (संवाद)