{"_id":"09be22077957d1add2e8bf8ef49385de","slug":"will-be-laxman-awarded-the-red-soil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित होगा माटी का लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित होगा माटी का लाल
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, मन में सच्ची लगन हो तो कड़ी मेहनत से आसमान भी छुआ जा सकता है। यह साबित कर दिखाया है माटी के लाल जिले के होनहार खिलाड़ी रविकांत मिश्र ने। टेनिस बॉल क्रिकेट के क्षेत्र में वर्ष 2012-13 के लिए उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना के लिए प्रदेश सरकार ने खेल के क्षेत्र में प्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान लक्ष्मण पुरस्कार से अलंकृत करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
शहर के नासिरपीर सिविल लाइन निवासी कामता प्रसाद मिश्र के पुत्र टेनिस बाल क्रिकेट के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रविकांत मिश्रा को टेनिस बाल क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए चुना गया है। पुरस्कार अलंकरण समारोह 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की सूचना आने के बाद रविकांत को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चलें कि पहली बार जिले के खिलाड़ी को प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च खेल सम्मान मिलने जा रहा है। बातचीत में रविकांत मिश्र ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छह स्वर्ण पदक तथा राष्ट्रीय स्तर पर तीन रजत व तीन कांस्य पदक विजेता बनकर खेल की दुनिया में विशेष मुकाम हासिल किया है। लक्ष्मण पुरस्कार में लक्ष्मण की कांस्य प्रतिमा, प्रमाण पत्र एवं पचास हजार रुपये की धनराशि देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। बताया कि पुरस्कार अलंकरण के लिए खेल निदेशालय के निदेशक आरपी सिंह ने पत्र भेजा है।
विज्ञापन