{"_id":"5f74c93a8ebc3e9bf00e03aa","slug":"wife-killef-husband-in-fatehpur-fatehpur-news-knp585778539","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली बेटी से संबंध के शक में बेटे के साथ मिलकर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेली बेटी से संबंध के शक में बेटे के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
विज्ञापन
फतेहपुर पांच मार्च 2020 को गाजीपुर थानाक्षेत्र के बहुआ रोड पर मिले युवक के शव के मामले में सामने आई हकीकत ने सभी को चौंका दिया। जांच में सामने आया है कि युवक की पत्नी और बेटे ने मिलकर गला दबाकर हत्या की थी और फिर शव को फेंक दिया था। घटना का खुलासा होने के बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसका पति अपनी सौतेली बेटी से संबंध रखता था, इसे लेकर घटना की रात यानि चार मार्च को दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर उसने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। लगभग सात माह बाद घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।
पांच मार्च 2020 को गाजीपुर थानाक्षेत्र में बहुआ रोड के किनारे एक तीस वर्षीय युवक का शव मिला था। गाजीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात में मर्च्युरी भेज दिया था। जहां तलाशी में उसके कपड़े से पुलिस को आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में दर्ज पते के आधार पर पुलिस बिंदकी के खिदिरपुर गांव पहुंची, जहां रहने वाले राजू ने मृतक की शिनाख्त भाई श्यामबाबू (30) के रूप में की और बताया कि श्यामबाबू करीब नौ साल से गाजीपुर के सुकेती गांव में पत्नी सुरेरकली के साथ रह रहा है।
पुलिस ने फिर सुमेरकली से संपर्क किया, जिसके बाद सुमेरकली की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ हादसे और गैरइरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि श्यामबाबू की मौत हादसे में नहीं बल्कि गला दबाकर की गई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में गंभीरता दिखाई और जांच को आगे बढ़ाया। भाई और अन्य लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को श्यामबाबू की पत्नी सुमेरकली के इतिहास के बारे में पता चला। बताया गया कि सुमेरकली के दो पतियों की पहले भी मौत हो चुकी है और यह दोनों मौतें भी अप्राकृतिक थीं। सुकेती गांव के ग्रामीणों ने बताया कि चार मार्च को सुमेरकली और श्यामबाबू के बीच विवाद हुआ था। इसके अगले दिन उसका शव मिलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
पुलिस का शक गहराया और उसने सुमेरकली से पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ में सुमेरकली ने सब कुछ उगल दिया। विवेचक और गाजीपुर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल ने बताया कि सुमेरकली को शक था कि श्यामबाबू के संबंध उसकी सौतेली बेटी से है जो उसकी के साथ घर पर रह रही थी। इसी बात को लेकर चार मार्च को दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर सुमेरकली ने अपने बेटे दयाराम पासवान के साथ मिलकर श्यामबाबू की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए शव को बहुआ रोड पर फेंक दिया। जब शव की शिनाख्त हुई तो हादसे में मौत की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। घटना का खुलासा होने के बाद धाराओं को हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में तरमीम किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के आरोपी बेटे की तलाश में दबिश दी जा रही है।