{"_id":"57b3789c4f1c1ba2506eb51f","slug":"wife-killed-in-law-to-depart","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को विदा न करने पर साले को मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को विदा न करने पर साले को मार डाला
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी की वजह से पत्नी को विदा न किए जाने से गुस्साए युवक ने साले की हत्या कर दी। फिर खुद ही पत्नी को फोन कर बताया कि ‘तुम्हारे भाई को मार डाला है, अब बांध ले राखी’। यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार शाम सुल्तानपुरघोष थाने की ओरमहा गांव में हुई।
मरने वाला विजय कुमार (14) ओरमहा गांव निवासी सीताराम सविता का बेटा था। सीताराम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी खखरेरू के शिवपुरी निवासी बाबू लाल सविता से हुई है। विवाद की वजह से बेटी छह महीने से मायके में है। मंगलवार को दामाद बाबू आया और पत्नी को ससुराल ले जाने की जिद करने लगा। उन्होंने राखी की वजह से बेटी छाया को विदा मना करने से मना कर दिया। इस पर दामाद बाबू ने बेटे विजय से कहा कि उसे साइकिल से अल्लीपुर तक छोड़ दे।
कुछ देर बाद दोनों साइकिल से चले गए। अल्लीपुर में दामाद ने शराब पी और कहा कि वापस ले चलो। लौटते समय विजय को गला घोंटकर मार डाला और शव गांव में एक गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद बेटी को फोन कर विजय को मार डालने की सूचना भी उसी ने दी। वे लोग मौके पर पहुंचे तो विजय का शव पड़ा था। एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।