फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife cut axe

पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 24 Sep 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 24 Sep 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Wife cut axe
एक युवक ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर अपनी पत्नी को सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। हत्या पर पर्दा डालने के लिए बदमाशों के आने का शोर मचा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने उसकी बनियान पर खून के छींटे देखे। कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।
विज्ञापन


मंगलवार रात की यह घटना जाफरगंज थाना क्षेत्र के गजईपुर गांव की है। बांदा जिले के जमालपुर कोतवाली देहात के बरगहनी गांव निवासी बाबूलाल यादव की पुत्री लक्ष्मी देवी की शादी करीब 16 साल पहले यहां जाफरगंज थाना क्षेत्र के गजईपुर निवासी धर्म सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


मंगलवार की रात धर्म सिंह की पुत्री क्रांति (14) व पुत्र भोला (07) उसके चचेरे भाई सोमनाथ की छत पर सोए थे। धर्म सिंह घर के बाहर बरामदे में लेटा था। पास में लक्ष्मी (38) अपने एक साल के बच्चे के साथ सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी धर्म सिंह ने गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया और बदमाशों के आने की चीख पुकार मचाने लगा। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एएसपी आरपी सिंह, सीओ जाफरगंज बृजराज सिंह मौके पर पहुंचे।

छानबीन के दौरान धर्म सिंह की बनियान में खून के छींटे देख पुलिस ने उसे दबोच लिया। धर्म सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के चालचलन पर शक था। इसी से उसने हत्या कर दी। मृतका के पिता बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि उसके दामाद के गांव की ही किसी महिला से अवैध संबंध हैं।


उसकी बेटी इसका विरोध करती थी। इसी कारण धर्म सिंह ने उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पति से अभी और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed