{"_id":"6802a0c08918c9644402a647","slug":"when-the-demand-for-a-car-was-not-met-the-daughter-in-law-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-132539-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कार की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कार की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को पीटकर घर से निकाला
Sat, 19 Apr 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। दहेज में कार व आठ लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव रनूपुर निवासी कालीशंकर की पुत्री कामिनी देवी की शादी 12 मार्च 2022 जहानाबाद थाने के चिल्ली गांव के मूल निवासी अमरचंद्र के पुत्र विपिन के साथ हुई थी। वे वर्तमान में कानपुर गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा आठ में रहते हैं। शादी के बाद दहेज में कार व आठ लाख रुपये की मांग को लेकर पति, ससुर, सास सरोज, जेठ सचिन, जेठानी रश्मि उत्तम प्रताड़ित करने लगे। उससे आए दिन मारपीट और गाली-गलौज करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर गुरुवार को ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
-- -- -- -