फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   went with husband

मायके से आई पति संग गई ससुराल

Mon, 27 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
went with husband
पुलिस लाइन में सुलह जोड़े के साथ एसपी व सीओ सिटी - फोटो : Amar ujala
पुलिस लाइन में रविवार को नई सरकार में पहली बार बिछड़े जोड़ों को मिलाने के लिए ऐच्छिक ब्यूरो का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह और सीओ सिटी समरबहादुर ने मामलों की सुनवाई की। समझाने बुझाने पर एक जोड़ा साथ रहने के लिए सहमत हो गया।
विज्ञापन



बिंदकी कोतवाली मीरखपुर मोहल्ले के राहुल गुप्ता की शादी आरती देवी से हुई थी। वह कुछ लोगों के बहकावे पर विवाद कर मायके चली गई थी। राहुल ने ब्यूरो में शिकायत कर सुलह कराने की अर्जी दी थी। मामले में सुनवाई के बाद राहुल के साथ उसकी पत्नी रहने को तैयार हो गई।
विज्ञापन



करीब एक साल बाद इनमें समझौता हुआ। वह पुलिस लाइन से अपने पति के साथ ससुराल गई। इसके अलावा दूसरे पांच मामलों में सुलह नहीं हो सकी। उन्हें आगे की तारीख दी गई है। कुल तीस मामलों में दो शिकायतों को निरस्त किया गया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक श्रीभगवान राम, ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद जावेद, कल्पना शुक्ला, ललिता रस्तोगी, कांस्टेबल किशोरी देवी, छाया वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed