{"_id":"64554e94fbac0cf678029d14","slug":"wedding-procession-clashed-grooms-relative-was-thrashed-fatehpur-news-c-12-1-218282-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बराता-जनाती भिड़े, दूल्हे के रिश्तेदार की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बराता-जनाती भिड़े, दूल्हे के रिश्तेदार की पिटाई
Sat, 06 May 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 06 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। खाने न परोसे जाने की बात पर गुरुवार रात शादी समारोह में बरातियों और जनातियों के बीच मारपीट हो गई। बीच-बचाव में दूल्हे के ममेरे भाई के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि मोबाइल और गले से चेन भी छीन ली गई।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके करसवां निवासी ममेरे भाई ननका की बरात थरियांव थाना क्षेत्र के करनपुर मजरे रामपुर गांव गई थी। अगवानी के बाद बरातियों का खाना-पानी चल रहा था। कुछ बराती खाने की पंगत पर बैठे थे। उन्हें खाना नहीं परोसा जा रहा था। तभी उनकी जनातियों से नोकझोक होने लगी। विवाद के दौरान बरातियों पर जनातियों ने खाने की मेज पलटा दी।
यह देखकर नरेंद्र बीच-बचाव के लिए पहुंचा। इस पर करनपुर गांव के कुछ लोगों ने उसे लाठी डंडे से पीटा। पिटाई के बाद मोबाइल, चेन लूटकर भाग निकले। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि घटना करने वाले मनोज कुमार, संत लाल और रवि हैं। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मोबाइल, चेन नहीं मिल सकी है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।