फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Waterlogging on main road causes increased trouble; authorities oblivious.

Fatehpur News: मुख्य मार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, जिम्मेदार बेखबर

Sat, 18 Jul 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on main road causes increased trouble; authorities oblivious.
फोटो-09-मुख्य मार्ग पर जलभराव। संवाद
खागा। ऐरायां ब्लॉक के सोहन मुज्जुद्दीन नगर माझखोर में मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बरसात के बाद सड़क पर गंदा पानी भरने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर सड़क तालाब का रूप ले चुकी है।
विज्ञापन

करीब 1,500 की आबादी वाले गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। नालियों की नियमित सफाई न होने से हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बन जाती है। सड़क पर जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक अक्सर पानी में फंस जाते हैं और कई बार फिसलकर गिर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से हुबलाल, ज्ञान सिंह, गुरु प्रसाद, सतेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, मलखान, अजय, संतोष कुमार, ओम प्रकाश, सर्वेश कुमार, कल्लू, दुखी और भानू सहित कई परिवार प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से जलभराव हटाने, नालियों की सफाई कराने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। संबंधित ग्राम पंचायत को तत्काल जल निकासी कराने, नालियों की सफाई कराने तथा स्थायी समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

फोटो-09-मुख्य मार्ग पर जलभराव। संवाद

फोटो-09-मुख्य मार्ग पर जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed