{"_id":"61059e838ebc3eba1613e802","slug":"water-lavel-increased-fatehpur-news-knp6435794103","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट रहा गंगा पानी, यमुना में आ रहा उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट रहा गंगा पानी, यमुना में आ रहा उफान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। झमाझम बारिश से जिले की गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं। दो दिन से गंगा नदी का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। वहीं, यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में यमुना नदी का जलस्तर 1.57 मीटर ऊपर आया है और गंगा नदी का पानी 16 सेमी कम हुआ है।
चेतावनी निशान पार करने के बाद गंगा का जलस्तर कम होने लगा है। बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 99.99 मीटर पर रहा है। जो शनिवार को 16 सेमी घटकर 99.83 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं, यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को 89.50 मीटर रहा और शनिवार को 91.07 पर पहुंच गया। जो 24 घंटे में 1.57 मीटर बढ़ा है। हालाकि अभी यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 8.93 मीटर नीचे है।
किशनपुर। तेजी से बढ़ रहे यमुना के जलस्तर को देखने के लिए खागा विधायक कृष्णा पासवान व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा किशनपुर पहुंचे। जलस्तर को देखने के बाद उन्होंने नाव संचालन के बारे में जानकारी हासिल की और घाट की स्थिति देखी। विधायक ने किशनपुर पुलिस को कहा कि छोटी नाव संचालन पर रोक लगाए और बड़ी नाव संचालन में ओवरलोडिंग न होने दें। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विजयीपुर प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य हिमांशू त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, रवि तिवारी, अजय मिश्रा, योगेश सिंह मौजूद रहे। विधायक खागा कृष्णा पासवान इस दौरान सहीपुर अमनी गांव के एक मंदिर में चल रही पूजा में शामिल हुई। उन्होंने आरती में हिस्सा लिया और प्रसाद भी ग्रहण किया। उनके साथ खागा चेयरमैन गीता सिंह भी मौजूद रहे। (संवाद)