फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Waste issue of shabby wire in housing development

आवास विकास में जर्जर तार का उठा मुद्दा

Wed, 20 Dec 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Waste issue of shabby wire in housing development
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को छात्र नेता एहसान खान ने आवास विकास, खलील नगर और पूर्वी रानी कालोनी में बिजली के तार खींचने की मांग की। आवास विकास में राजू चौहान के घर से रिटायर्ड सीओ यशवंत सिंह के घर तक 40 साल पुराने जर्जर तार लगे हैं। जो हादसों को दावत दे रहे हैं।

विज्ञापन


तहसील सभागार में डीएम कुमार प्रशांत की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 85 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुुआ। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी शिकायतों का समाधान करें। एक बार शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों को दोबारा शिकायत लेकर न आना पड़े।
विज्ञापन


ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जों को तुरंत खाली करा दिया जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को 48 घंटा में बदल दिया जाए। इस मौके पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली, उप जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके पांडेय, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रराज सिंह, जिला उद्यान अधिकारी एके श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनंद सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed