फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers caught the thief, beat him up and handed him over to the police.

Fatehpur News: ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा

Sat, 03 Jan 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught the thief, beat him up and handed him over to the police.
फतेहपुर। आरा मशीन में उपकरण चोरी के बाद खेत पर फेंके सामान को ले जा रहे चोर को शुक्रवार को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव निवासी अरविंद ने पुलिस को बताया कि भांजा दिनेश गांव में आरा मशीन संचालित करता है। कारखाने से बृहस्पतिवार रात चोर आरा मशीन की लोहे की पुली, सापट, राॅड, पिस्टन समेत अन्य उपकरण खोल ले गए और फिर सभी को खेत में छिपा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सुबह एक चोर खेत से इन उपकरणों को लेकर जा रहा था। इस पर ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों की पिटाई के बाद आरोपी ने चोरी की कबूल की। पूछताछ में चोर अमौली चौकी क्षेत्र के बेहटा गांव का निवासी महंगू निकला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed