फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Video of mining from Pokeland goes viral

पोकलैंड से खनन होने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Tue, 22 Dec 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Video of mining from Pokeland goes viral
मंगलवार को मौरंग खनन से जुड़े वायरल वीडियो ने खनन विभाग और तहसील महकमे में हड़कंप मचा दिया है। जिले में सीबीआई होने के कारण अफसर वीडियो को लेकर खासे परेशान दिखे। वीडियो में पोकलैंड मशीन की मदद से खनन होता दिख रहा है। यह वीडियो धाता थाना क्षेत्र की एक खदान का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

धाता की मौरंग खदानों में पिछले कुछ समय से अनियमितताओं की शिकायतें तहसील प्रशासन को मिल रही हैं। इन पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मौरंग खदान संचालन के नियमों के मुताबिक सूरज ढलने के बाद नदी किनारे खनन नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा पोकलैंड मशीन का प्रयोग प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कई पोकलैंड मशीनों से रात के समय खनन होता दिख रहा है। एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह ने बताया कि वीडियो किस खदान का है, इसकी जांच कराई जा रही है। खनन विभाग भी वीडियो की मदद से खनन स्थल की पहचान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धाता क्षेत्र के सलेमपुर मौरंग खदान में तहसील प्रशासन को एक अवैध रास्ता मिला था। इसे दो दिन पहले रात में राजस्वकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर खोदकर बंद करा दिया था, ताकि अवैध तरीके से ओवरलोड वाहनों का आवागमन न हो सके। टीम के लौटने के बाद गड्ढे को मिट्टी भरकर ठीक करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed