{"_id":"95e90042b3b56b704bc1820248c7cc62","slug":"victims-of-rape-teenager-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म की शिकार किशोरी की शनिवार को मौत हो गई। आरोपी ने किशोरी का गर्भपात करा दिया था। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शुक्रवार को कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत की खबर से हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सख्त पहरे में शव का अंतिम संस्कार भिटौरा घाट में कराया गया है। चर्चा है कि किसी स्थानीय नेता ने घटना की शिकायत मुख्यमंत्री दफ्तर पहुंचाई थी।
विज्ञापन
बताते चलें कि थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने डरा धमका कर छह माह से यौन उत्पीड़न कर रहा था। किशोरी तीन माह की गर्भवती हो गई थी। घटना खुलने के डर से आरोपी ने उसका तीन दिन पहले गुपचुप तरीके से गर्भपात करा डाला था और किशोरी को उसके घर के सामने छोड़कर फरार हो गया था। किशोरी के रक्तस्त्राव व तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना जानकारी हुई। परिजनों ने उसी दिन पुलिस से शिकायत की और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर हालत में सुधार नहीं आया था। परिजन उसको कानपुर लेकर चले गए थे। कानपुर में डाक्टरों ने शुक्रवार को परिजनों को किशोरी की बचने की उम्मीद नहीं होने बात कही थी। यह सुनकर परिजन उसे शाम को घर वापस लेकर आ गए थे। घर पर शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत किसी क्षेत्रीय नेता ने मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। इसके बाद थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर बलात्कार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। एसओ सनुज यादव ने बताया कि बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। शनिवार को मौत का मामला सामने आने के बाद मुकदमे की धाराएं तरमीम की गई हैं। सीओ मदन सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। उनको मुख्यमंत्री से किसी ने मामले की शिकायत की थी, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन