फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vicious arrested for snatching ten mobile phones in two months

दो महीने में दस मोबाइल छिनैती करने वाले शातिर गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vicious arrested for snatching ten mobile phones in two months
खागा। पिछले दो महीने के अंदर करीब दस मोबाइल छीनने वाले दो शातिरों को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया।
विज्ञापन

खागा कोतवाली में एक महीने पहले काली पल्सर सवार दो युवकों ने कुछ घंटे के अंदर चार लोगों के मोबाइल छीनकर पुलिस के होश उड़ा दिए थे।
लोगों ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस कओ एक महीने पहले एक पल्सर लावारिश हालत में मिली थी लेकिन उससे कुछ पता नहीं लग सका।
26 नवंबर को खागा कस्बे के आसपास करीब छह लोगों के मोबाइल छीनने का मामला पुलिस के सामने आया तो पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी और शातिरों को पकड़ने में लग गई।
विज्ञापन

शनिवार की शाम पुलिस टीम ने टिकरिया मोड़ के पास काली पल्सर पर सवार होकर आ रहे युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। दोनों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पप्पू उर्फ भुल्लू पुत्र अब्दुल सलाम व शेर मोहम्मद पुत्र बब्बू अली निवासीगण इजूरा बुजुर्ग थाना सुल्तानपुर घोष बताए।
बताया कि बरामद मोबाइल छीना गया था। उन्होंने खागा के अंदर हो रही छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि दोनों युवकों ने बताया कि उनके गांव के कई लड़के उनके साथ काम करते हैं और वह अलग-अलग इलाके में रहकर घटनाएं करते हैं।

उन्होंने खागा के अलावा हुसैनगंज, सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में मोबाइल छीनने की वारदात की थी। हालांकि इसकी शिकायत लोगों ने नहीं की है। बताया कि इनके गैंग में शामिल युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम इजूरा बुजुर्ग भेजी गई लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed