{"_id":"62b5ff43e457456daf0fac31","slug":"vasooli-bijli-camp-fatehpur-news-knp704121631","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस योजना में बकायेदारों से वसूले 3.32 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस योजना में बकायेदारों से वसूले 3.32 करोड़
विज्ञापन
विद्युत पावर हाउस बिंदकी में लगे ओटीएस कैंप में बिल सही कराते उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। बिजली विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिल बकायेदारों से 3.32 करोड़ रुपये की वसूली की है। सौ फीसदी सर चार्ज में छूट देने से विभाग की वसूली में इजाफा हुआ है।
पहली जून से 30 जून तक बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू है। योजना के तहत विद्युत विभाग गांवों में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करते हुए बिजली के बिल की वसूली की जा रही है। सर चार्ज में छूट के साथ ही योजना के तहत एक लाख तक के बकाये पर अधिकतम छह किस्त और एक लाख से अधिक के बकाये पर अधिकतम 12 किस्तों में भुगतान की सुविधा दी गई है।
विद्युत उपखंड बिंदकी के अंतर्गत योजना में 42 हजार उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाना है। इसमें से अब तक 2765 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया। एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना के पांच दिन ही शेष हैं। लोग योजना के तहत बिल में छूट का लाभ उठाकर बकाया बिल जमा कर सकते हैं।