फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   vande bhaarat tren par patharaav, sheeshe toote

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे

Thu, 25 Apr 2019 12:16 AM IST
fatehpur Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 25 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
vande bhaarat tren par patharaav, sheeshe toote
vande bharat express
वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन (अप) पर मंगलवार देर शाम कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने छानबीन की लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा। आरपीएफ ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन (अप) ने शाम को फतेहपुर स्टेशन पास किया। इसी दौरान गाड़ी के कोच नंबर सी 7 की बर्थ नंबर 25, 26 और 27 पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसकी सूचना इलाहाबाद मंडल सुरक्षा नियंत्रण रूम और आरपीएफ को दी गई। एसआई हीराचंद्र मीना शहर स्टेशन से 49 नंबर गेट की ओर छानबीन को पहुंचे। उन्होंने ट्रेन के एस्कार्ट इंचार्ज एसआई मंगतराम से संपर्क किया। एस्कार्ट ने स्टेशन से आगे उत्तर दिशा से पथराव होने की सूचना दी। पथराव से ट्रेन के कोच नंबर सी 7 का शीशा टूट गया। उधर, आरपीएफ ने 51 नंबर गेट के आसपास से पथराव होने की आशंका जताई है। आरपीएफ कमांडर हीराचंद्र मीना ने बताया कि 51 नंबर गेट के करीब एक बरात का आयोजन था। वहीं से पथराव होने का शक है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली पुलिस और जीआरपी आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed