फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   vaccination exhausted, people returned

वैक्सीन खत्म होने पर सीएचसी से लौटे, नाराजगी

Sun, 01 Aug 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
vaccination exhausted, people returned
खागा। सीएचसी हरदों में वैक्सीन न होने से शनिवार को 70 लोग टीका लगवाए बिना ही लौट गए। लोगों ने टीका न लगने पर नाराजगी जताई। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीकाकरण बंद रहा।
विज्ञापन

शनिवार को हरदों सीएचसी में केवल 100 डोज वैक्सीन थी। जबकि टीका लगवाने के लिए करीब 170 लोग अस्पताल पहुंचे। 100 डोज लगने के बाद वापस किए जाने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। सीएचसी अधीक्षक ने लोगों को समझाकर शांत किया। लोगों को सोमवार को आने को कहा गया। टीका लगवाने पहुंचे हरदों के महेंद्र सिंह, बुद्धा सिंह, श्याम सिंह, दीपेंद्र कुमार, खागा के बबलू तिवारी, कमला देवी, राजन मौर्य ने बताया कि कोविड टेस्ट कराने के बाद लाइन में लगकर टीकाकरण का इंतजार किया, लेकिन वैक्सीन ही खत्म हो गई। अधीक्षक यूपी कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन नहीं मिलने के कारण ऐसा हुआ है। अन्य सेंटर पर भी टीकाकरण नहीं हो सका। सभी को सोमवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन

अमौली। कोरोना टीकाकरण में शून्य गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया।
ऐसे गांवों में टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। परिषदीय जूनियर हाईस्कूल कुलखेड़ा के शिक्षकों ने उमेश कुमार के नेतृत्व में पैदल भ्रमण कर आमजनमानस को जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरूआत चिकित्सा अधीक्षक पुष्कर कटियार ने की। इसके बाद टीम को छेद्दू का डेरा और दुर्गा का डेरा में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमएस डॉ. प्रभाकर खुद अभियान का हिस्सा बनकर पूरे गांव घूमे और लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। टीम में शशि कुमार, अतुल, नेहा श्रीवास्तव, आशीष, हरिप्रसाद, रामौतार, रमेश, पम्मी आदि शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed