{"_id":"60cf91248ebc3e2c5501dd86","slug":"vaccination-corona-doctor-fatehpur-news-knp635433851","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन को पेटेंट मुक्त करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन को पेटेंट मुक्त करने की उठाई मांग
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वदेशी जागरण मंच ने कोरोना वैक्सीन को पेटेंट मुक्त करने की मांग उठाई है। रविवार को बांके बिहारी मंदिर परिसर में हुई मंच की बैठक में समाज सेवियों ने कोरोना वैश्विक बीमारी से बचाव के लिए सरकार से यह कदम उठाने की मांग की है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाज सेवी मनीषा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान परिवेश में कोरोना वैक्सीन को पेटेंट मुक्त करने की जरूरत है। आचार्य विनोद शुक्ला ने कहा कि कोरोना रोधी वैक्सीन के पेटेंट कराने से वैक्सीन पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अधिकार हो जाता है। इसीलिए आमजन तक वैक्सीन पहुंचने में देरी हो रही है। जन-जन तक वैक्सीनेशन कराने के लिए 200 करोड़ खुराक वैक्सीन की देश को आवश्यकता है अभी तक मात्र 17 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो सका है।
बैठक में समाजसेवी अशोक तपस्वी, प्रदीप गर्ग, संगीता द्विवेदी, मंजू शुक्ला, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील मिश्रा, कालीशंकर, आचार्यकुलम महामंत्री रमानाथ, पुजारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, अमित शुक्ला, आचार्य सत्येंद्र, चंद्रिका प्रसाद शुक्ला, अजय सिंह, अंकित शुक्ला मौजूद थे।