फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Untruth cannot stand before truth and righteousness.

Fatehpur News: सत्य और धर्म के सामने नहीं टिक सकता असत्य

Mon, 19 Oct 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Untruth cannot stand before truth and righteousness.
फोटो-37-बकेवर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
बकेवर। कस्बा क्षेत्र के सब्जी मंडी में दुर्गा पूजन और रामलीला के सातवें दिन हनुमान संवाद और लंका दहन का मंचन किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुश वर्मा ने आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया। कलाकारों ने संदेश दिया कि अहंकार और अधर्म सत्य व धर्म की शक्ति के सामने नहीं टिक सकते। मंचन के दौरान हनुमान जी ने अशोक वाटिका में माता सीता से मुलाकात की। उन्होंने श्रीराम की मुद्रिका देकर सीता को प्रभु के शीघ्र मुक्त कराने का विश्वास दिलाया। इसके बाद हनुमान जी ने अशोक वाटिका में पराक्रम दिखाया। उन्होंने रावण की सेना के साथ संघर्ष किया। फिर लंका दहन का मंचन हुआ। आयोजक सरजू कुशवाहा, रवि कुशवाहा, रितेश तिवारी और पवन पांडे इस दौरान मौजूद रहे।

फोटो-37-बकेवर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

फोटो-37-बकेवर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed