{"_id":"68053f13fadf3f23830f6eb4","slug":"unsatisfied-with-the-lohari-murder-case-disclosure-the-family-demanded-a-high-level-investigation-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-132644-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लोहारी हत्याकांड खुलासे से असंतुष्ट परिवार ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लोहारी हत्याकांड खुलासे से असंतुष्ट परिवार ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में 19 मार्च की रात सर्वेश मौर्या हत्याकांड में परिवार पुलिस के खुलासे से असंतुष्ट है। मामले में डीएम व एसपी से शिकायत की है। सुनवाई नहीं होने पर जल्द सीएम से मिलकर उच्चस्तरीय जांच व आरोपियों के घर बुलडोजर कार्रवाई की मांग करेंगे है। आरोप है कि पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को बचा रही है।
घटना की रात लोहारी गांव के मुराइनपुरवा निवासी सर्वेश मौर्या शोभन सरकार मेला में दुकान लगाए था। वह मेले से रात को लौट रहा था। गांव किनारे ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। शरीर पर दांतों से काटने के निशान मिले थे। पुलिस ने लोहारी गांव के पवन त्रिवेदी और उसके साले कठेरवा निवासी सचिन को जेल भेजकर हत्या का खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि गाली गलौज की रंजिश में दोनों ने सर्वेश की हत्या की थी। सर्वेश की मां सन्नो देवी व पत्नी अनीता ने बताया कि सिर्फ गाली गलौज पर हत्या नहीं की जा सकती है। हत्याकांड में और भी लोग शामिल हैं। पुलिस ने सर्वेश के फोन का सिमकार्ड नहीं दिया है। घटना से पहले किससे बातचीत हुई, इसका भी खुलासा नहीं किया। उसकी सोने की चेन और रुपये भी गायब है। कॉल डिटेल सार्वजनिक की जाए। पुलिस अन्य आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के घर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। घटना के सही खुलासे के लिए उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। सर्वेश की मौत के बाद पत्नी अनुराधा और पुत्र को धमकी मिल रही है। सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर परिवार जल्द मुख्यमंत्री से मिलेगा। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया हत्या का खुलासा किया जा चुका है। दो आरोपी जेल में है। कोई पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है तो मामले पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना चल रही है। अन्य आरोपी घटना में शामिल है तो विवेचना में नाम सामने लाया जाएगा।