{"_id":"66c88bdd9dd3a0268062d8559269369b","slug":"unhappyness-face-records-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरझाए चेहरे, अभिलेख लिए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरझाए चेहरे, अभिलेख लिए वापस
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को शिक्षक की नौकरी पाने से वंचित अभ्यर्थियों का मजमा रहा। शिक्षक चयन सूची जारी होने के बाद वंचित अभ्यर्थियों के चेहरे मुरझाए रहे। मायूस अभ्यर्थियों ने काउंटर से अपने मूल अभिलेख वापस लिए।
विज्ञापन
जिले में 250 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में 623 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई थी। इन सभी के बेसिक शिक्षा विभाग ने मूल शैक्षिक अभिलेख जमा कराए थे। ऐसे में इन सभी अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग कराने वाले हाई मेरिट के 245 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
अनुसूचित जन जाति की पांच सीटें अभ्यर्थियों के अभाव में रिक्त रह गई हैं। शेष अभ्यर्थियों के मूल अभिलेख वापस लौटाए जा रहे हैं। बुधवार को अभिलेख लौटाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन