{"_id":"615212a78ebc3e099d71899b","slug":"under-mysterious-condition-man-dead-body-found-hanging-fatehpur-news-knp65486957","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज। घर से सोमवार सुबह निकले युवक का जंगल में आम के पेड़ से शव लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के थरी गांव निवासी दिनेश कुमार यादव (25) सुबह जंगल जाने के लिए निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटा। परिजन खोजबीन में जुटे। इसी दौरान ग्रामीणों ने जंगल में अंगौछे के फंदे से दिनेश का शव लटकता देखा। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
डायल 112 पर घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता के मुताबिक, दिनेश कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। भाई उमेश ने बताया कि कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। आशंका है कि दिनेश को मारकर फंदे पर लटकाया गया है। मृतक अविवाहित और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।