{"_id":"6a2da62d03291f78530bc83a","slug":"uncontrolled-truck-crushes-helper-due-to-tyre-burst-death-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156689-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक ने खलासी को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक ने खलासी को कुचला, मौत
विज्ञापन
फोटो-26-हादसे के बाद रोती बिलखती पत्नी। संवाद
थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार शाम टायर फटने से अनियंत्रित हुए ट्रक ने हाईवे किनारे खड़े खलासी को कुचल गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
थरियांव थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग निवासी रक्षपाल पासवान (45) गांव के ही डंपर चालक पप्पू के साथ खलासी का काम करते थे। वह शुक्रवार सुबह चालक के साथ डंपर में गिट्टी लेने महोबा गए थे। यहां से शनिवार शाम गिट्टी लोड कर गांव के पास हाईवे किनारे डंपर रोक दिया गया था। रक्षपाल घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे तभी प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर उन्हें कुचल गया।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे की जानकारी पर पत्नी सुनीता देवी सड़क पर बिलखने लगीं। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।