फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two trucks collided on Asani Bridge; commuters faced a seven-hour traffic jam.

Fatehpur News: असनी पुल पर दो ट्रक टकराए, सात घंटे जाम से जूझे राहगीर

Fri, 16 Oct 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collided on Asani Bridge; commuters faced a seven-hour traffic jam.
फोटो-23-असनी गंगा पुल पर क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाती हाइड्रा व लगा जाम। संवाद
हुसैनगंज। फतेहपुर-लखनऊ राजमार्ग पर असनी गंगा पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों के सड़क पर खड़े होने से लंबा जाम लग गया। इससे लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे फतेहपुर की ओर से जा रहे ट्रक (यूपी 71 बीटी 0562) की असनी पुल पर दूसरे ट्रक (यूपी 42 सीटी 4881) से टक्कर हो गई। हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने यातायात बहाल कराने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई और क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। जाम के कारण लखनऊ जाने वाली रोडवेज बसों समेत अन्य वाहनों को सात मील से हुसैनगंज और डलमऊ रोड की ओर डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर दोपहर करीब 12 बजे यातायात बहाल करा दिया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फोटो-23-असनी गंगा पुल पर क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाती हाइड्रा व लगा जाम। संवाद

फोटो-23-असनी गंगा पुल पर क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाती हाइड्रा व लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed